राजस्थान

Jhunjhunu: बिसाऊ में बनी नालियों के घटिया निर्माण की जांच की मांग

Admindelhi1
25 July 2024 10:52 AM IST
Jhunjhunu: बिसाऊ में बनी नालियों के घटिया निर्माण की जांच की मांग
x
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से जांच की मांग की

झुंझुनू: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिसाऊ में बनी नालियों के स्तर एवं घटिया निर्माण की जांच कराने की मांग की है। पूर्व मनोनीत सदस्य अदनान तंवर के नेतृत्व में पूर्व पार्षद राकेश बागड़ी, सलीम कुरेशी, नफीस खत्री ने बुधवार को ज्ञापन देकर बताया कि बिसाऊ में पिछले 3-4 वर्षों में जो नालियां बनाई गई हैं उनका लेवल सही नहीं है और इनके निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी सही नहीं है।

इससे चैंबर चोक हो रहे हैं, आम रास्तों और घरों में पानी भर रहा है। ठेकेदार ने अपना भुगतान भी उठा लिया है। सभी नालियों एवं चैम्बर निर्माण की जांच करायी जाये।

Next Story