राजस्थान

Jhunjhunu: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों का शहर में कई जगह हुआ स्वागत

Admindelhi1
26 Aug 2024 9:19 AM GMT
Jhunjhunu: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों का शहर में कई जगह हुआ स्वागत
x
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का नगर में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

झुंझुनू: भाजपा प्रदेश प्रभारी डाॅ. राधा मोहन दास अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का नगर में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। नारानारायण मंदिर के पास विश्वंभर पूनियां व शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष गोविंद राठौड़, भादरमल स्वामी, बलजीत शर्मा सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उम्मेद सिंह, रवि लांबा, विजय जोशी, विजेंद्र हटवाल, ललित जोशी, महेंद्र सोनी, कपिल सोनी, ख्यालीराम कुमावत, उमाशंकर महमिया, अरुणा सिहाग, सुरेंद्र शर्मा, रामगोपाल महमिया, एड. अशोक शर्मा उपस्थित थे।

जिला मंत्री महेंद्र चंदवा के नेतृत्व में कुमावत समाज के श्रीराम गुरी, गोविंद कुंडलवाल, महेंद्र दादरवाल, रिछपाल किरोड़ीवाल, सुरेंद्र ठेकेदार, प्रवीण कुमावत, रतन मोरवाल, श्रीचंद कुमासिया मौजूद थे। भरत बेनीवाल के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत किया. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, रुस्तम कांत, लुकमान खान, डाॅ. शौकत अली, मोती खां, सलीम खोखर मौजूद रहे। भाजपा नेता महेश बसावतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण खाजपुरिया मौजूद रहे।

Next Story