
x
झुंझुनू: जिले में गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के पौंख निवासी एक व्यक्ति की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद (40) पुत्र बहादरमल गुर्जर अपनी पत्नी अंजू देवी व दोहिता ऋषि के साथ बाइक पर सवार होकर नंगली गांव में शादी में जा रहा था। केड गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी मंजू व दोहिता ऋषि घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से गुढ़ागौड़जी अस्पताल लाया गया। मंजू देवी व ऋषि को गम्भीर चोट लगने पर सीकर रैफर कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई सांवरमल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
Tagsझुंझुनूअज्ञात वाहनबाइकसवाररौंदामौतJhunjhunuunknown vehiclebikeridertrampleddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





