राजस्थान
Jhunjhunu: 18 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Tara Tandi
3 March 2024 5:14 PM IST

x
झुंझुनू जिला स्पेशल टीम और गुढ़ा गौड़ज़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 18 किलो 90 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुढ़ा गौड़ज़ी थाना क्षेत्र पोसाना स्टैंड से गिरफ्तार किया है। गुढ़ा थाना अधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया की देर रात जिला स्पेशल और गुढ़ा थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी की थी।
इस दौरान पोसाना स्टैंड के पास एक व्यक्ति हाथ में थैलालिए दिखाई दिया, जो पुलिस को देख कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा। जिसके बाद टीन में उसे घेराबंदी कर पकड़ा, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार बुगालिया (35) पुत्र मूलचंद बताया। आरोपी के पास मिले थैला से 18 किलो 90 ग्राम गांजा मिला। जिसके बाद गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि आरोपी से गांजे के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ पूर्व में नागौर में एक मामला कोर्ट में चल रहा है।
Tags18 किलो गांजा जब्तपुलिस आरोपी गिरफ्तार18 kg ganja seizedpolice arrested the accusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





