राजस्थान
Jhalawar: जिले में वरिष्ठ नागरिक कल्याण विषय पर कार्यशाला, विभिन्न सत्रों में दी गई जानकारी
Tara Tandi
28 May 2025 5:24 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के संबंध में मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि देश व समाज के लिए जिन लोगों ने अपना सर्वस्व दिया आज इस कार्यशाला में उनका सम्मान करने पर हमें बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे मार्गदर्शक हैं। इस कार्यशाला में विभिन्न सत्रों में वरिष्ठजनों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएंगी। इन जानकारियों को सुनकर अपने जीवन में उतार कर अपने जीवन को और अधिक सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें। साथ ही कार्यशाला के अंत में अपना फीडबैक अवश्य दें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि उक्त कार्यशाला राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के माध्यम से योग व ध्यान सत्र, मानसिक स्वास्थ्य और निवारक देखभाल सत्र, पोषण व स्वस्थ रूप में वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा लाभों के बारे में जागरूकता, वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम और प्रतिक्रिया पर सत्र, सामाजिक जुड़ाव और समय प्रबंधन के लिए रणनीतियां, वित्तीय योजना और डिजिटल साक्षरता पर सत्र, अंतर पीढ़ीगत संवाद आदि आयोजित कर जानकारियां उपलब्ध कराई गई।
कार्यशाला में डॉ. अश्विनी पाटीदार द्वारा योग व ध्यान सत्र में वरिष्ठजनों को योग व ध्यान के महत्व के बारे में बताते हुए योगाभ्यास कराया गया। वहीं आरपीएस सुरेश कुमार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम और प्रतिक्रिया पर जानकारी दी गई। आईसीआईसीआई बैंक से आकाश जैन व अमित कसेरा द्वारा वित्तीय योजना और डिजिटल साक्षरता पर तथा नेहरू युवा केन्द्र से पंकज कुमार चौहान द्वारा वरिष्ठ नागरिकगणों के सशक्तिकरण के संबंध में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हेमराज पारेता, पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष भंवर सिंह राजावत, स्काउट कमिश्नर कृष्णमोहन देवड़ा, सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकगण, प्रतिमा चौहान, हेमन्त शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन नरेन्द्र दुबे व रेणुबाला ने किया।
TagsJhalawar जिलेवरिष्ठ नागरिक कल्याणविषय कार्यशालाविभिन्न सत्रोंदी गई जानकारीJhalawar districtsenior citizen welfaresubject workshopvarious sessionsinformation givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





