राजस्थान
Jhalawar: बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की बैठक
Tara Tandi
5 Jun 2025 5:28 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री एवं झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में गुरूवार को जिले से संबंधित बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाने का ऐतिहासिक एवं भागीरथी फैसला लिया है। अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा और इस प्रकार जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान निर्णायक एवं क्रांतिकारी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि उक्त अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को हमारी परम्परा और संस्कृति से जोड़ते हुए वंदे गंगा कलश यात्रा तथा जलाशयों पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। अभियान के तहत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी।
उन्होंने कहा कि जन-जन की भागीदारी से ही अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा। अभियान जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलम्बी बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इससे व्यापक जन को जोड़ने की आवश्यकता है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जाएंगे।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव डॉ. रवि जैन द्वारा वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। उन्होंने बजट घोषणाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन और फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री ने जिले में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए व्यापक मॉनिटरिंग कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं शुद्ध व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का किया आह्वान
प्रभारी मंत्री श्री देवासी वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान के संबंध में मिनी सचिवालय में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने उक्त अभियान की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए जन प्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं, राजीविका से जुड़ी महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जल संरक्षण की अपील करवाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही।
इस दौरान मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, उप वन संरक्षक सागर पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJhalawar बजट घोषणाओंफ्लैगशिप योजनासमीक्षा बैठकJhalawar budget announcementsflagship schemereview meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





