राजस्थान

Jhalawar: बाल विवाह रोकथाम के लिए जन-जागरूकता रैली का आयोजन

Tara Tandi
12 Aug 2025 5:32 PM IST
Jhalawar: बाल विवाह रोकथाम के लिए जन-जागरूकता रैली का आयोजन
x
Jhalawar झालावाड़ । जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम हेतु बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के अन्तर्गत जन-जागरूकता रैली एवं शपथ क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पुलिस परेड ग्राउंड में सभी स्कूलों के बच्चों मय स्टाफ के लगभग 400 युवाओं को जिला खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा द्वारा बाल विवाह की रोकथाम व जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक एवं संरक्षण अधिकारी विष्णु कुमार जांगिड़, चाईल्ड हेल्पलाइन कोर्डिनेटर सुनील पाटीदार, जितेन्द्र नागर एवं शिक्षा विभाग से डॉ. अलीम बेग, शरीफ खान, विशाल जाट, कुलदीप सिंह, विनिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Next Story