राजस्थान
Jhalawar: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियां जोरों पर
Tara Tandi
19 Jun 2025 4:53 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून, 2025 को श्रीमती वियजाराजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल झालावाड़ में प्रातः 6 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यन्त सिंह करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के माननीय राज्य मंत्री एवं झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्याम सुन्दर शर्मा, नगर परिषद् झालावाड़ के सभापति संजय शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा उपस्थित रहेंगे।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सम्पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं। कार्यक्रम में महिला एवं पुरूषों के लिए योगाभ्यास हेतु पृथक-पृथक व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम में अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के सभी आसन एवं क्रियाएं करवाई जाएंगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में राजकीय खेल संकुल में आकर कार्यक्रम में अवश्य भाग लें।
TagsJhalawar अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसजिला स्तरीय आयोजनतैयारियां जोरोंJhalawar International Yoga Daydistrict level eventpreparations in full swingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





