राजस्थान
Jhalawar: ग्राम खोखन्दा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Tara Tandi
28 May 2025 4:15 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । आमजन की परिवदेनाओें की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत समिति झालरापाटन की ग्राम पंचायत सलोतिया के ग्राम खोखन्दा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को प्रत्येक क्षेत्र में हर संभव लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं की सुनवाई एवं उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन जिले के ऐसे गांव में आया है जो जिला मुख्यालय से पास होते हुए भी संचार की कमी के कारण कई सुविधाओं से वंचित हैं।
गांव के बच्चों को विद्यालय भेजकर अच्छी शिक्षा दिलवाएं
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि खोखन्दा गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से सभी बालक-बालिकाओं को विद्यालय में भेजने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जिला कलक्टर से गांव के राजकीय विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने की मांग पर उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश दिए।
संस्थागत प्रसव पर दिया जोर
इस दौरान जिला कलक्टर ने गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गपुरा में संबंधित चिकित्सक को संस्थागत प्रसव करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने कैम्प लगाकर आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासक से संस्थागत प्रसव करवाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए बच्चों को नियमानुसार पोषाहार वितरण के निर्देश भी दिए।
खाद्य सुरक्षा योजना में लाभ के लिए करें ऑनलाईन आवेदन
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत वंचित व्यक्ति जिन्हें गेहूं नहीं मिल पा रहा है वे ई-मित्रा के माध्यम से अपना आवेदन करें ताकि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति इस योजना में पात्र नहीं है और वे निःशुल्क गेहूं उठा रहे हैं वे राज्य सरकार द्वारा संचालित गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम हटवाएं।
चौपाल में जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में राजस्व विभाग के तहत नामान्तकरण खुलवाने, नाम शुद्धिकरण सहित अन्य किसी भी प्रकार का कार्य हो तो राजस्व टीम द्वारा उसका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के सत्यापन का कार्य किया जा चुका है जिससे अब जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित नहीं है।
चौपाल के दौरान गांव में कम वोल्टेज की शिकायत पर जिला कलक्टर ने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता को लाइन चैक करवाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों की मांग पर जिला कलक्टर ने वन विभाग के सहयोग एवं मनरेगा के माध्यम से कार्यों का प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ताकि स्थानीय ग्रामीणों को जॉब कार्ड पर मनरेगा में रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने स्थानीय प्रशासक को गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन कराने का आग्रह किया।
चौपाल के अंत में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि अपने गांव को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना आप सभी की अहम जिम्मेदारी है। गांव स्वच्छ रहेगा तो स्वस्थ रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा आपस में मेलजोल बनाकर रहने की बात कही।
इस दौरान जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण, पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा, तहसीलदार झालरापाटन नरेन्द्र मीणा, स्थानीय प्रशासक औंकार सिंह बंजारा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
---00---
TagsJhalawar ग्राम खोखन्दाआयोजित रात्रि चौपालजिला कलेक्टरसुनी ग्रामीणों समस्याएंJhalawar village Khokhandanight Chaupal organizedDistrict Collectorlistened to the problems of villagersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





