राजस्थान
Jhalawar : लाईट्स पोर्टल पर न्यायिक प्रकरणों के इन्द्राज व अद्यतन के संबंध में बैठक आयोजित
Tara Tandi
25 Jun 2024 3:58 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । न्याय विभाग के पोर्टल लाईट्स पर न्यायिक प्रकरणों के इन्द्राज, अद्यतन एवं न्यायिक प्रकरणों के दस्तावेज अपलोड करने की प्रगति की समीक्षा बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने लाईट्स पोर्टल में जवाबदावा पेश करने से शेष 3 माह से 1 वर्ष एवं 1 वर्ष से अधिक के न्यायिक प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए उनमें नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में उन्होंने राज्य सरकार के विरूद्ध निर्णित प्रकरणों की पालना व अपील से शेष न्यायिक प्रकरण (3 माह से 1 वर्ष एवं 1 वर्ष से अधिक), न्यायिक प्रकरणों में आगामी सुनवाई की तिथी का अद्यतन एवं इन्द्राज तथा 10 से 20 वर्ष एवं 20 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा की। इस दौरान लाईट्स पोर्टल पर न्यायिक प्रकरणों के दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJhalawar लाईट्स पोर्टलन्यायिक प्रकरणोंइन्द्राज अद्यतनसंबंध बैठक आयोजितJhalawar Lights Portaljudicial casesentry updaterelation meeting organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





