राजस्थान

Jhalawar: सितंबर में विभिन्न त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

Tara Tandi
1 Sept 2025 3:56 PM IST
Jhalawar: सितंबर में विभिन्न त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
x
Jhalawar झालावाड़ । जिले में आगामी सितम्बर माह में विभिन्न पर्व एवं त्यौहारों के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के संदर्भ में कानून-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह राठौड़ द्वारा संबंधित अधिकारियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सितम्बर माह में 02 सितम्बर को रामदेव जयंती व तेजादशमी, 03 को जलझूलनी एकादशी, 05 को बारावफात, 06 को अनन्त चतुर्दशी, 22 को नवरात्रा स्थापना तथा 30 सितम्बर को दुर्गाष्टमी के पर्व के अवसर पर जिले में कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन होंगे। उक्त पर्वों के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट व तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील गांवों एवं कस्बों में विशेष ध्यान देकर निर्बाध यातायात व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखेगें। साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास अतिरिक्त सतर्कता रखेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि समस्त नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में रहकर उक्त पर्वों के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट व तहसीलदार के निर्देशानुसार कार्य करेंगें। कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। समस्त अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क बनाये रखेगें तथा प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना की जानकारी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध संसाधनों से देंगे।
Next Story