राजस्थान

Jhalawar: विशेष जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी, दलित-आदिवासी उद्यमियों को मिलेगा लाभ

Tara Tandi
26 Aug 2025 5:15 PM IST
Jhalawar: विशेष जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी, दलित-आदिवासी उद्यमियों को मिलेगा लाभ
x
Jhalawar झालावाड़ । राज्य के समग्र औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 के तहत सोमवार को विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालरापाटन में किया गया।
इस शिविर में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के पात्र युवाओं को नवीन उद्यम स्थापित करने एवं विस्तार व विविधिकरण करने के लिए राज्य सरकार की ओर से योजनान्तर्गत कम लागत पर ऋण सुविधा, सीजीटीएमएसई अंतर्गत गारण्टी फीस, मार्जिन मनी अनुदान एवं ब्याज अनुदान सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्ऱ के महाप्रबंधक शम्भू सिंह रावत द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा विद्यार्थियों को अपने सुनहरे भविष्य में रोजगार के विभिन्न अवसरों की भी जानकारी प्रदान की गयी।
Next Story