राजस्थान
Jhalawar: जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ विवाद का हुआ शांतिपूर्ण समाधान
Tara Tandi
10 Jun 2025 4:59 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों में चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड के मुख्य आतिथ्य में गिन्दौर स्थित कमल सरोवर पर पीपल वाटिका का निर्माण किया गया।
जिला कलक्टर ने बताया कि यह एक क्षणिक कार्यक्रम नहीं है, यह एक दीर्घकालिक संकल्प हैै। जल को बचाने का, वृक्षों को संजोने का, और जीवन को बेहतर बनाने का। पीपल न केवल एक वृक्ष है, बल्कि एक जीवन दर्शन है। यह उस प्राणवायु का प्रतीक है, जो हमें निःस्वार्थ रूप से जीवन देती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल किसी भी जाति व वर्ग में भेद नहीं करता उसी प्रकार हम सभी प्रण लेते हुए सामूहिक रूप से एकजुट होकर प्रकृति को बचाएंगे और अधिक सुन्दर बनाएंगे।
इस दौरान सद्गुरू सेवा संस्थान के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि संस्थान के सहयोग से पीपल वाटिका में पीपल के 10 से 15 फीट के करीब 51 पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि पीपल वाटिका के संरक्षण का कार्य मंदिर समिति एवं सद्गुरू सेवा संस्थान द्वारा किया जाएगा।
मंदिर समिति के सदस्य सचिव ब्रजेश शर्मा ने बताया कि श्री चिन्ताहरण बालाजी कमल सरोवर परिसर जिसको कमल तलाई भी कहा जाता है इसका पुराना नाम कमण्डल के बालाजी था जो की पुरातन कॉल मे एक संत की तपस्या के दौरान उनके कमंडल के गिरने से उसके जल से तलाई का निर्माण हुआ था, इसलिए यह कमंडल के बालाजी कहलाये जाते हैं।
वर्षो पुराने विवाद का समझाइश के माध्यम से किया अंत
जिला कलक्टर द्वारा कमल तलाई क्षेत्र के पास वर्षों से लम्बित चले आ रहे पुराने चबूतरे व रास्ते के विवाद का मौके पर ही दोनो पक्षों के मध्य आपसी समझाइश करवाकर निस्तारण करवाया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में जिला कलक्टर ने स्थानीय पटवारी एवं नगर पालिका झालरापाटन के अधिशासी अधिकारी को दोनो पक्षों के हित में जमीन की नप्ती करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस पर दोनों पक्ष में आपसी रजामन्दी से कई वर्षों से चले आ रहे प्रकरण का अंत हुआ। तत्पश्चात् दोनों पक्षों के लोगों ने पीपल वाटिका में पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में उप वन संरक्षक सागर पंवार, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हुकुमचन्द मीणा, इंटेक के अध्यक्ष राज्यपाल शर्मा, उदयभान सिंह, भवानी शर्मा, राधेश्याम सालोदिया, वीरेंद्र चोपड़ा, कमल खामोरा, डॉक्टर राजविनी शर्मा, रीटा शर्मा, चयनिका शर्मा, ईशान्वी एवं कमल सरोवर बालाजी मंदिर समिति के सभी सदस्य गण मौजूद थे।
TagsJhalawar जिला कलेक्टरअजय सिंह राठौड़ विवादशांतिपूर्ण समाधानJhalawar District CollectorAjay Singh Rathore disputepeaceful solutionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





