राजस्थान
Jhalawar: अंत्योदय संबल पखवाड़ा: जिला कलेक्टर ने श्रीछत्रपुरा शिविर का किया निरीक्षण
Tara Tandi
3 July 2025 6:10 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । राज्य सरकार द्वारा 24 जून से 9 जुलाई तक चलाये जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ग्राम पंचायत श्रीछत्रपुरा में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया
इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के काउन्टर पर जाकर किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने शिविर में खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों की ईकेवाईसी करवाने, अधिक से अधिक संख्या में मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने, खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लोगों से स्वैच्छा से नाम हटवाने, मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा करवाने सहित राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों के सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी, बंटवारा, नाम शुद्धीकरण आदि कार्य करवाने के निर्देश दिए।
खातेदारों को सौंपे बंटवारे के विभाजन पत्र
ग्राम पंचायत श्रीछत्रपुरा में आयोजित शिविर में आपसी सहमति के साथ बंटवारा करवाए जाने पर जिला कलक्टर द्वारा खातेदारों को उनके विभाजन पत्र सौंपे गए। ग्राम आम्लीयखेड़ी के काश्तकार उमा व राधा बाई के मध्य राजस्व विभाग के कार्मिकों की तत्परता से आपसी समझाइश करवाकर जमीन का बंटवारा करवाया गया। दोनों खातेदारों के चेहरों पर जिला कलक्टर के हाथों से विभाजन पत्र प्राप्त करते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
सुनी आमजन की समस्याएं
शिविर के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण के संबंध में स्थानीय तहसीलदार, विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे, स्थानीय तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित स्थानीय प्रशासक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
TagsJhalawar अंत्योदय संबल पखवाड़ाजिला कलेक्टरश्रीछत्रपुरा शिविरकिया निरीक्षणJhalawar Antyodaya Sambal FortnightDistrict CollectorSri Chhatrapura Campinspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





