राजस्थान
Jhalawar: आंगनबाड़ी बहन सम्मान कार्यक्रम में 2973 कार्यकर्ताओं को मिली उपहार राशि
Tara Tandi
5 Aug 2025 4:59 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश में बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व मनाया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम ‘‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिड़ला ऑडिटोरियम में लगभग 12 सौ आंगनबाड़ी बहनों सहित वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों से 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनें शामिल हुई।
इस दौरान प्रदेश की सभी 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनों को राखी के उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा ऑनलाईन बटन दबाकर 501 रुपए की राशि प्रत्येक को हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी बहनों को छाता एवं मिठाई वितरण भी किया गया।
पी.जी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व अभियान के तहत आंगनबाड़ी बहन सम्मान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम पी.जी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वीसी के माध्यम से दिखाया गया एवं जिला कलक्टर द्वारा आंगनबाड़ी बहनों को सुपोषण के लिए कार्य करने हेतु पोषण शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिले की 2973 आंगनबाड़ी बहनों को डीबीटी के माध्यम से 14.89 लाख रुपए की उपहार राशि हस्तांतरित की गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
इस दौरान प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अंतर्गत माह अप्रैल 2023 से आज दिनांक तक सर्वाधिक लाभार्थियों का पंजीकरण कर लाभ दिलवाने वाली आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ममता मेघवाल, रेखा राठौर, उर्मिला कछावा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों को पहनाई राखी
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों को चिह्नित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रखी पहनाई गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छाते व मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी असनावर विकास प्रजापत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता विशम्भर सहाय, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सत्यनारायण नावरिया, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक शैलेष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवम बड़ी संख्या में एलएस, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
TagsJhalawar आंगनबाड़ी बहनसम्मान कार्यक्रम2973 कार्यकर्ताओंउपहार राशिJhalawar Anganwadi sisterhonor program2973 workersgift moneyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





