राजस्थान

फाइव स्टार होटल से 15 लाख के गहने पार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
28 April 2022 2:18 PM IST
फाइव स्टार होटल से 15 लाख के गहने पार, मचा हड़कंप
x
एक फाइव स्टार होटल से 15 लाख रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है.

जोधपुर: राजस्थान में जोधपुर के एक फाइव स्टार होटल से 15 लाख रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 2 घंटे के अंदर चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी किए हुए गहने भी बरामद किए. जोधपुर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पांच बत्ती चौराहे के पास होटल में युवती की शादी हुई. शादी समारोह के दौरान परिजन दुल्हन के लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने होटल के कमरे में भूल गए. जिसे वहां के सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी ने चुरा लिए.

जोधपुर के प्रतापनगर निवासी शरबत माल भंडारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया. तुरंत ही पुलिस एक्शन में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को दो दिन में पकड़ा और उनसे गहने बरामद कर लिए. आरोपियों के पास से 21 तोला सोना और 22 चांदी के सिक्के बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है.
डीसीपी ईस्ट भुवन भूषण यादव ने बताया कि होटल श्रीराम इंटरनेशनल में शादी के बाद दुल्हन के सोने के गहने चोरी हुए थे. होटल का सुपरवाईजर जयसिंह और कर्मचारी छोटू लाल व कुंदन पंवार को संदिग्ध पाया. उनसे पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी किसी बहाने से कमरे में घुसे और गहनों पर हाथ साफ किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story