राजस्थान

फलोदी के देचू में बारातियों से भरी जीप पलटी

Admindelhi1
6 March 2024 2:55 PM IST
फलोदी के देचू में बारातियों से भरी जीप पलटी
x
समय पर पहुंचने के लिए दौड़ लगानी पड़ी

जोधपुर: बारात में जाने की जल्दी इतनी भारी पड़ी कि 8-10 लोगों से भरी जीप मोड़ पर पलट गई। गनीमत रही कि बारातियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामला शाम 5.50 बजे मंगलवार फलोदी के देचू में सेतरवा थाना क्षेत्र का है।

सेतरवा चौकी प्रभारी देवा राम ने बताया- कनोडिया पुरोहितान से बालोतरा की तरफ बारात जा रही थी। शादी में शामिल होने कनोड़िया पुरोहितान से राजपुरोहित परिवार के जसवंत सिंह व किशोर सिंह राजपुरोहित व उनके परिवार के अन्य सदस्य एक जीप में जा रहे थे। इस दौरान जीप तेजी से एक मोड़ पर पलट गई। इसमें एक दो लोगों के हल्की चोट आई है। जिसका प्राथमिक उपचार करवा दिया गया। घटना के बाद परिवार वही गाड़ी लेकर शादी के लिए निकल गए। किसी ने भी कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।

Next Story