राजस्थान

जेडीए की कार्रवाई, 5300 वर्गगज भूमि मुक्त

Admindelhi1
24 Sept 2026 11:55 AM IST
जेडीए की कार्रवाई, 5300 वर्गगज भूमि मुक्त
x
जेडीए ने सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को कार्रवाई कर करीब 5,300 वर्गगज सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा निजी खातेदारी भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

जेडीए के उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-22 के ग्राम मोहगुपुरा उर्फ पृथ्वीसिंहपुरा, रेनवाल माधोराजपुरा में खसरा संख्या 725/786 की करीब 800 वर्गगज सरकारी चारागाह भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी और मजदूरों की सहायता से बाउंड्रीवाल हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। इसी जोन में अनुमोदित आवासीय योजना रोहिणी नगर प्रथम में भूखंड संख्या 469 से 495 के बीच जेडीए की करीब 4,500 वर्गगज सरकारी भूमि पर टीनशेड और बाउंड्रीवाल बनाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई गई है।

जेडीए ने ग्राम मोहगुपुरा उर्फ पृथ्वीसिंहपुरा में करीब चार बीघा निजी खातेदारी भूमि पर बिना जेडीए की स्वीकृति और आवश्यक भू-रूपांतरण के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ भी कार्रवाई की। यहां भूमि को समतल कर मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें और अन्य अवैध निर्माण किए जा रहे थे। प्रवर्तन दस्ते ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर कॉलोनी विकसित करने के प्रयास को विफल किया। इसके अलावा जोन-07 में सिरसी रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के भूखंड संख्या 402 और 403 में किए गए अवैध निर्माण के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

Next Story