राजस्थान

10 दिनों से वेंटिलेटर पर था जवान, हुआ शहीद

jantaserishta.com
21 Aug 2022 12:37 PM IST
10 दिनों से वेंटिलेटर पर था जवान, हुआ शहीद
x

झुंझुनूं से एक बड़ी और दुखभरी खबर है. 10 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के परगल में भारतीय सेना की पोस्ट पर हुए आतंकियों के हमले में झुंझुनूं जिले ने दूसरा जवान खो दिया है. इस हमले में आतंकियों की गोलियां लगने से घायल झुंझुनूं के बुहाना के पास जैतपुर गांव के हवलदार सतपाल सिंह ने आज आखिरी सांस ली.

उनका इलाज उधमपुर के अस्पताल में चल रहा था, जहां वे पिछले 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थे. हालांकि चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर दिया था, जो सफल रहा था, लेकिन वे रिकवर नहीं कर पा रहे थे. आज आखिकार वे वीरगति को प्राप्त हुए.
जानकारी के मुताबिक, कल शाम तक उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचेंगी, जहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि 3 जुलाई को ही आखिरी बार सतपालसिंह अपने गांव आकर गए थे. वहीं, 10-11 अगस्त की मध्य रात्रि को हुए हमले में वे घायल हो गए थे. उनके साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान का एक और जवान घायल हुआ था, जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है.
इधर, परिजनों को भी सूचना दी गई है, लेकिन घर की महिलाओं को इस सूचना को साझा नहीं किया गया है. गांव में सूचना मिलने के बाद सन्नाटा पसर गया है. आपको यहां यह भी बता दें कि सतपाल सिंह के घायल होने की सूचना पर कई जगहों पर प्रार्थनाओं का दौर भी चला था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story