राजस्थान

जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Tara Tandi
21 Sept 2023 6:44 PM IST
जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
x
जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 में 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
प्राचार्य हरीश कुमार मीणा ने बताया कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2023 है। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए सत्र 2023-24 में चूरू जिले में कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत वह छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि कक्षा 9वीं के लिए 01 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 एवं कक्षा 11वीं के लिए जन्म तिथि 01 जून, 2007 से 31 जुलाई, 2009 दोनों दिनांक सम्मिलित करते हुए होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में केन्द्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://www.navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/CHURU/en/home/ नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट का प्रयोग कर सकते हैं। सहायता हेतु मोबाइल नंबर 9784075751, 9414743594, 7357900409 पर संपर्क किया जा सकता है।
Next Story