राजस्थान

जाट आरक्षण संघर्ष समिति बीजेपी के खिलाफ अभियान चलाएगी

Admindelhi1
19 March 2024 8:45 AM GMT
जाट आरक्षण संघर्ष समिति बीजेपी के खिलाफ अभियान चलाएगी
x
संयोजक नेम सिंह ने बताया कि समिति की बैठक में पोस्टर का विमोचन किया गया

भरतपुर: जाट आरक्षण संघर्ष समिति भाजपाके खिलाफ अभियान चलाएगी।इसके लिए समिति ने पोस्टरछपवाए हैं। जिसमें वोट की चोटकरने का आव्हान किया गया है। यहनिर्णय सोमवार को समिति कीबैठक में किया गया।संयोजक नेम सिंह ने बताया किसमिति की बैठक में पोस्टर काविमोचन किया गया। ऐसे लगभग50,000 बड़े पोस्टर प्रिंट कराए गएहैं।

भाजपा को लोकसभा चुनाव मेंहराने के लिए बुधवार से गांव-गांवमें अभियान चलाया जाएगा। घर-घर जाकर आने वाली पीढ़ी केभविष्य के लिए गंगाजल हाथ मेंलेकर कसम दिलाई जाएगी। समाजकी ओर से 40 दिनों तक आंदोलनकिया गया था। मुख्यमंत्री और राज्यसरकार की कमेटी द्वारा आश्वासनमिलने के बाद आंदोलन को स्थगितकिया गया था। आदर्श आचारसंहिता लग गई लेकिन आरक्षण कानोटिफिकेशन नहीं हुआ है। भरतपुरलोकसभा सीट पर सबसे ज्यादालगभग 5 लाख जाट मतदाता है।

Next Story