
x
अलवर। राजगढ़ थाना क्षेत्र फिरोजपुर गांव में बीती रात खेत में पानी मोड़ने वक्त एक व्यक्ति के सामने जरख आ गया। जैसे वह जरख से बचने के लिए आगे खेत में भाग रहा था तभी वह 90 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर टूट गया। परिजनों को इस घटना का पता लगने पर घायल को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल इलाज चल रहा है।
वहीं घायल के बेटे ने बताया कि मेरे पिता विश्राम मीणा निवासी फिरोजपुर बीती रात खेत में पानी मोड़ने के लिए गए थे तभी सामने जरख आ गया। वह उससे बचने के लिए जैसे ही वह खेत में आगे की तरफ दौडे़ तभी वह अचानक 90 फीट गहरे कुएं में गिर गए। उसके बाद विश्राम मीणा बारह घंटे तक कुएं में पड़ा रहा जिससे उसकी ओर भी ज्यादा तबीयत खराब हो गई।
पिता के अचानक गायब हो जाने बाद वह रात ढूढ़ते रहे, लेकिन उसके पिता नहीं मिले। उसके बाद रविवार सुबह जब खेत में गया तो कुएं से आवाज सुनाई दी उसके बाद उसने जैसे ही उसने कुएं में झांक कर देखा तो उसके पिता कुएं में पड़े हुए थे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से विश्राम मीणा को कुए से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल में पहुंचाया।
घायल के बेटे ने बताया कि अभी उनके पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे ने बताया कि गांव से खेत तीन किलोमीटर दूर है और गांव में पहले भी जरख देखा गया है।
Next Story