राजस्थान

जननायक जनता पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी: डॉ अजय सिंह चौटाला

Admin Delhi 1
27 May 2023 9:26 AM GMT
जननायक जनता पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी: डॉ अजय सिंह चौटाला
x

जयपुर: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में भाजपा से तालमेल कर चुनाव में उतरेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी मिलकर सरकार चला रहे हैं, ऐसे में राजस्थान में भी उनकी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। चौटाला ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी का राजस्थान में पूर्व में प्रभाव रहा है, इसी का परिणाम है कि नए-नए लोग पार्टी संगठन से जुड़ रहे हैं। उनकी पार्टी ने करीब 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मानस बना लिया है। चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए सभी पापों की सजा देगी।

पृथ्वी मील को बनाया पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष- श्रीगंगानगर के पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वी मील पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष, प्रतीक मेहरिया को युवा प्रदेशाध्यक्ष, रामनिवास यादव को पार्टी का प्रदेश मुख्य महासचिव बनाया गया है। मोहम्मद फारूख शेख को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Next Story