राजस्थान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश वासी प्रतिदिन वीडियो बना लाखों के ईनाम जीत रहे

Tara Tandi
4 Sep 2023 4:45 AM GMT
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश वासी प्रतिदिन वीडियो बना लाखों के ईनाम जीत रहे
x
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेश वासी लगातार अपने राज्य की नई जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। योजनाओं की जानकारी से जनकल्याण सुनिश्चित हो रहा है। आमजन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहे हैं। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
रविवार को जारी हुए बुधवार, 30 अगस्त के परिणाम में सोजत, पाली के भीका राम ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर फतेहपुर, सीकर की अंजुम बानो रहीं। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार बारां की रश्मी वर्मा ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 31 अगस्त गुरुवार के परिणाम में कोटा की उमा कश्यप प्रथम रहीं। चुरू की निशा कौशिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जालोर के दिनेश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
साथ ही 100 प्रदेशवासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
बुधवार के विजेताओं के वीडियो -
प्रथम पुरस्कार विजेता भीका का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/v3QLv1OkNbw?si=Zs4aP3eT93ky9HB9
द्वितीय पुरस्कार विजेता अंजुम का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/AWWWkpW0Vq8?si=JnBR5tpPgwEyxfCV
तृतीय पुरस्कार विजेता रश्मी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/h08D0Hht_TM?si=BxjOJrtZVruH4w2Z
गुरुवार के विजेताओं के वीडियो
प्रथम पुरस्कार विजेता उमा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0HAM2xC5vLFi5EyRD4zRL15S3LCWeGfwgi9vXYVnu9ZJzAQxTT87pZPTTzhGg8WWLl&id=100043374938510&sfnsn=wiwspmo&mibextid=Na33Lf
द्वितीय पुरस्कार विजेता निशा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/KLb2FqlfQ2w?si=oM4VmkwgRrOgNvx2
तृतीय पुरस्कार विजेता दिनेश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/eGthLx2lM-Q?si=UP-RKRFji8ed_kMX
Next Story