राजस्थान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा दोहरा लाभ

Tara Tandi
12 Aug 2023 2:33 PM GMT
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा दोहरा लाभ
x
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट की अंतिम तिथि आगे बढ़ने से अब 5 सितंबर तक प्रदेशवासियों की रचनात्मकता देखने को मिलेगी। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता से पहुंच रही है। साथ ही योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बना एक लाख रुपये तक की ईनाम राशि जीतने का मौका भी मिल रहा है। वीडियो कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रदेशवासियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का दोहरा लाभ मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
शनिवार को जारी हुए बुधवार, 9 अगस्त के परिणाम में सिकंदरा, दौसा के हुकुमचंद सैनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर बसवा, दौसा की दीप्ति कुमारी सैनी रहीं। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार सपोटरा, करौली की विनीता कुमारी बैरवा ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
प्रथम पुरस्कार विजेता हुकुमचंद का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ https://youtu.be/H9UgJx9C0_w
द्वितीय पुरस्कार विजेता दीप्ति का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें - https://youtu.be/5zrgIO8VNIs
तृतीय पुरस्कार विजेता विनीता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-
Next Story