राजस्थान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश वासियों को योजनाओं की जानकारी के साथ आर्थिक

Tara Tandi
25 Aug 2023 1:23 PM GMT
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश वासियों को योजनाओं की जानकारी के साथ आर्थिक
x
प्रदेश में 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट से आमजन को सम्मान के साथ आर्थिक संबल भी मिल रहा है। वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेशवासी लगातार राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। साथ ही अधिक से अधिक प्रदेश वासी जागरूक हो रहे है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
शुक्रवार को जारी हुए मंगलवार, 22 अगस्त के परिणाम में जहाजपुर, भीलवाड़ा, के जय सिंह मीणा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर मुंडवा, नागौर की सागाराम कसनिया रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार मसूदा, अजमेर की रोहिताश कुमावत ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
प्रथम पुरस्कार विजेता जय सिंह का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://youtu.be/jPg_F9p2gqY
द्वितीय पुरस्कार विजेता सागाराम का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/lbKWMVFVFvE
तृतीय पुरस्कार विजेता रोहिताश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/Tjg0qwbcGHk
Next Story