राजस्थान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश के आमजन बढ़-चढ़ कर ले रहे वीडियो कांटेस्ट में भाग

Tara Tandi
7 Sep 2023 2:14 PM GMT
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश के आमजन बढ़-चढ़ कर ले रहे वीडियो कांटेस्ट में भाग
x
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेश वासी लगातार अपने राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं पर वीडियो बना रहे हैं और योजनाओं की जानकारी से जनकल्याण सुनिश्चित हो रहा है। आमजन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
गुरुवार को जारी हुए रविवार, 03 सितंबर के परिणाम में नोहर, हनुमानगढ़ की कमला ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर बड़ी गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर के पवन कुमार बंसल रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार जयपुर की ममता चतुर्वेदी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही सोमवार 4 सितंबर के जारी परिणाम में हिंडौली, बूंदी की मीनाक्षी मीना रही। जिन्होंने 1 लाख रूपये की ईनाम राशि अपने नाम की। जयपुर के कमलेश ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 50 हजार की ईनाम राशि जीती। और जयपुर की ही बिंदिया उधवानी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत तीसरे स्थान पर रही।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
रविवार विजेताओं के वीडियो-
प्रथम पुरस्कार विजेता कमला का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/zWxGDBIQD6M?si=D9wbtKR5q0f3REdr
द्वितीय पुरस्कार विजेता पवन का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://www.instagram.com/reel/CwvLILRxXLq/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
तृतीय पुरस्कार विजेता ममता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://www.instagram.com/reel/Cwu1GI_xOrd/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
सोमवार विजेताओं के वीडियो-
प्रथम पुरस्कार विजेता मीनाक्षी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/81GOuTWetMI?si=jF1CfBs3N9qCJ8dS
द्वितीय पुरस्कार विजेता कमलेश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/ex5j7GHIxM4?si=dlJGf9Su8LKzqS0F
तृतीय पुरस्कार विजेता बिंदिया का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/9Y4fswUjGSo
Next Story