राजस्थान

अलवर में निकाली गई जन आक्रोश रथ यात्रा, पूर्व सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Admin4
4 Dec 2022 1:02 PM GMT
अलवर में निकाली गई जन आक्रोश रथ यात्रा, पूर्व सांसद ने दिखाई हरी झंडी
x
अलवर। भारतीय जनता पार्टी की और से रविवार को रूपबास जगन्नाथ मंदिर के पास से जन आक्रोश रथ यात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान रथ यात्रा को शहर विधायक संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय नरूका, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तरुण जैन, नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर, जिला महामंत्री पवन जैन और पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि अलवर से शुरू हुई यह जन आक्रोश रथ यात्रा 11 विधानसभा की प्रत्येक पंचायत पर पहुंचेगी। इसको लेकर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता व नेता राज्य सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक करेंगे। शर्मा ने कहा कि यह जनाक्रोश यात्रा अलवर शहर के 65 वार्डों में जाएगी। अलवर में भाजपा के 4 मंडल हैं और यह यात्रा अलवर में 10 दिन रहेगी प्रत्येक मंडल में करीब ढाई-ढाई दिन भ्रमण करेगी। इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनी जाएगी।
इसी के साथ यात्रा में एक शिकायत पेटी भी होगी। जिसमें लोग शिकायतें लिखकर डाल सकेंगे। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि यह सरकार पूरी तरीके से विफल है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं। किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जनता में आक्रोश है। कांग्रेस सरकार की नीति को लेकर यह रैली निकाली जा रही है।
Next Story