राजस्थान

Jamshedpur: टाटा जू में बीमार भालू की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम

Tara Tandi
25 Jun 2025 5:46 PM IST
Jamshedpur: टाटा जू में बीमार भालू की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
x
Jamshedpur Jamshedpur : जमशेदपुर शहर स्थित टाटा जू में एक सप्ताह से बीमार भालू की मौत हो गई. जू प्रबंधन ने जमशेदपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुधाकर मुंडा को इसकी सूचना दी. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने दो पशु चिकित्सकों डॉ. आशुतोष मांझी व डॉ. संजीव राय को जू भेजा. टीम ने वन विभाग और टाटा जू प्रबंधन की मौजूदगी में मंगलवार को मृत भालू के शव का पोस्टमार्टम किया.
इस संबंध में डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फोरेंसिक जांच के बाद ही भालू की मौत के कारणों का पता चल सकेगा. वहीं, टाटा स्टील कॉरपोरेट प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जू में भालू की मौत की जानकारी मिली है. जू प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.
Next Story