राजस्थान

जालौर के वुशू खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीते, जिले व राज्य का गौरव बढ़ाया

Shantanu Roy
2 April 2023 11:43 AM GMT
जालौर के वुशू खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीते, जिले व राज्य का गौरव बढ़ाया
x
जालोर। खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला वुशु लीग प्रतियोगिता में जालौर की वुशु खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक जम्मू में हुई। जिला वुशु संघ के सचिव कन्हैयालाल मिश्रा व अध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि हिमानी वैष्णव ने राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के 42 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है. जबकि सनाया बेनीवाल ने 27 किग्रा भार वर्ग में, इशिता चौधरी ने 39 किग्रा भार वर्ग में, दिव्या गोदारा ने 45 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। इसी तरह तालू में वंदना चौहान ने दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। जिले के वुशु खिलाड़ियों की उपलब्धि पर राजस्थान वुशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, अंतरराष्ट्रीय वुशु कोच राजेश टेलर, राजस्थान वुशु संघ की महासचिव ममता वर्मा, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासक दलपतसिंह आर्य, आर्य वीरदल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, निदेशक प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद आर्य, संगठन मंत्री कांतिलाल आर्य, जिला खेल परिषद सदस्य छगन आर्य, एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भरत मेघवाल, अंबिका प्रसाद तिवारी सहित कई खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की।
Next Story