राजस्थान
Jalore: योग बना जीवन का सहारा, डॉ वर्मा बोले– नियमित अभ्यास से नियंत्रण में बीमारियाँ
Tara Tandi
8 Jun 2025 6:10 PM IST

x
Jalore जालोर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत 30 दिवसीय काउंटडाउन योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के तहत रविवार को सोनगरा बालोद्यान में योगाभ्यास कराया गया। यह अभ्यास राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, आयुर्वेद विभाग की योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता वर्मा के निर्देशन में चल रहा है।
डॉ. अनिता वर्मा ने बताया कि शनिवार को हुए योग सत्र में 12 महिलाएं और 13 पुरुष सहित कुल 25 लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना महामारी के बाद डायबिटीज, हार्टअटैक, कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। नियमित योगाभ्यास से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। मानसिक विकारों को दूर करने में भी योग लाभदायक है।नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका और उच्चारण जैसे प्राणायाम असरदार हैं।
उन्होंने बताया कि सोनगरा बालोद्यान में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक योग सत्र होता है। यह अभ्यास 21 जून, 2025 को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का हिस्सा है।
आयुर्वेद अस्पताल के पीएमओ डॉ. हंसराम माली के निर्देश में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम ’योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। इसका उद्देश्य मानव और पृथ्वी दोनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग को वैश्विक समाधान के रूप में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से व्यक्ति को सशक्त बनाता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि इस निशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवें। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।
TagsJalore योग बना जीवन सहाराडॉ वर्मानियमित अभ्यासनियंत्रण बीमारियाँJalore Yoga becomes life supportDr. Vermaregular practicecontrol diseasesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





