राजस्थान
Jalore: विश्व उपभोक्ता दिवस जिले में 15 से 21 मार्च तक उपभोक्ता जागृति सप्ताह का आयोजन
Tara Tandi
12 March 2025 7:44 PM IST

x
Jalore जालोर । जिले में 15 मार्च को ‘‘टिकाउ जीवन शैली की ओर एक उचित बदलाव’’ थीम पर विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा जिसके तहत 15 से 21 मार्च तक उपभोक्ता जागृति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम के साथ उपभोक्ता सप्ताह का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम का दोपहर 2 बजे राज्य स्तर से विभागीय यू-ट्यूब चैनल ‘राज कन्जुमर’ पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। 16 मार्च को गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें कोई भी उपभोक्ता भाग ले सकता है तथा प्रथम 10 विजेताओं को राज्य स्तर से पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस गूगल फॉर्म का लिंक उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्बवदेनउमतिंंपतेण्तंरेंजींदण्हवअण्पदध् पर 16 से 20 मार्च, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। 17 मार्च को गीत भवन, आदर्श नगर, जयपुर में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी तथा 18 मार्च को संभागीय मुख्यालयों पर संभाग स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें जोधपुर संभाग के लिए संगोष्ठी का विषय ‘‘ई-वाणिज्य में बढ़ती चुनौतियां उपभोक्ता संरक्षण’’ रहेगा। 20 मार्च को जिला मुख्यालय पर जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक के रूप में कन्ज्यूमर केयर कैम्प के अंतर्गत परिषदों की बैठक के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। 21 मार्च को उपभोक्ता सप्ताह का समापन किया जायेगा।
TagsJalore विश्व उपभोक्ता दिवस जिले15 से 21 मार्चउपभोक्ता जागृति सप्ताह आयोजनJalore World Consumer Day District15 to 21 MarchConsumer Awareness Week organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





