राजस्थान
Jalore: सरकारी योजनाओं पर छात्र जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला
Tara Tandi
4 Sept 2025 6:32 PM IST

x
Jalore जालोर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र (मेरा युवा भारत), जालोर द्वारा गुरूवार को ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारम्भ रवि सोलंकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया व डीसी सुनील सोलंकी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी, अधीक्षण अभियंता कार्यालय के जिला सलाहकार डॉ. दीपक कुमार व छगन राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यशाला में रवि सोलंकी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं, अतः युवाओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया एवं डीसी सुनील सोलंकी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी ने युवाओं को उद्योग एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए जिला उद्योग केन्द्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला सलाहकार डॉ. दीपक कुमार ने तकनीकी एवं परामर्श संबंधी पहलुओं की जानकारी दी तथा छगनराम ने युवाओं को ग्रामीण विकास में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में युवाओं एवं प्रतिभागियों को विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत केंद्र, जालोर के चन्दन कुमार, अमित सचदेवा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक एवं खसराम टीम सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
TagsJalore सरकारी योजनाओंछात्र जागरूकता बढ़ानेकार्यशालाJalore government schemesstudent awareness raisingworkshopजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





