राजस्थान

Jalore: सहकारी से समृद्धि विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Tara Tandi
29 Jan 2025 7:02 PM IST
Jalore: सहकारी से समृद्धि विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
x
Jalore जालोर । जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. जालोर में सहकारी शिक्षा प्रबंधन संस्थान जयपुर द्वारा ‘‘सहकार से समृद्धि’’ विषय पर बुधवार को बापू नगर कॉलोनी जालोर स्थित जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला में सहकारी शिक्षा प्रबंधन संस्थान जयपुर के प्रोफेसर डॉ. राम आचार्य ने जिले में समिति के व्यवस्थापकों एवं संचालक मण्डल सदस्यों को सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सहकारी समितियों को भारत सरकार द्वारा हाल ही में गठित बहुराज्यी सहकारी समितियों, राष्ट्रीय निर्यात निगम लि., राष्ट्रीय बीज निगम लि. व राष्ट्रीय जैविक सहकारी समिति निगम लि. के सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में सभी संभागियों को केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह चारण, उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान व अतिरिक्त अधिशसी अधिकारी सुभाषचन्द्र जीनगर ने भी संबोधित करते हुए सहकारी समितियों को सहकारी ढांचे के सुदृढ़ीकरण करने के लिए आगे होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई।
Next Story