राजस्थान
Jalore: मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में वर्षा की संभावना
Tara Tandi
27 Dec 2024 5:40 PM IST

x
Jalore जालोर । मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में वर्षा की संभावना, घना कोहरा एवं शीत दिन दर्ज किए जाने के संभावना के चलते चेतावनी जारी की गई है।
रैन बसेरों की की गई व्यवस्था
जिला प्रशासन द्वारा निराश्रित, बेघर, जरूरतमंद महिलाओं व पुरूषों को रहने के लिए सुविधायुक्त आश्रय स्थल (रैन बसेरों) की व्यवस्था की गई है। जालोर नगर परिषद क्षेत्र में निजी बस स्टेण्ड के अंदर व नगर परिषद के पास वीरम मंच के पीछे रैन बसेरा संचालित है।
ठंड से बचाव के करें उपाय
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठंड एवं हाइपोथर्मिया से बचाव के लिए अनावश्यक रात्रि में घर से बाहर नहीं रहने, खुले में नहीं सोने, उचित गर्म कपड़ों से शरीर को ढकने तथा बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के बात की है।
हेल्पलाइन कक्ष में कंट्रोल रूम संचालित
जिला हेल्पलाइन कक्ष में कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा हैं जिसके दूरभाष नंबर 02973-222216 है जिस पर शीत लहर के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान का कार्य सुनिश्चित किया जायेगा। जिला स्तर पर शीत लहर के उचित प्रबंधन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेश मेवाड़ा को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। ----000---
TagsJalore मौसम विभागद्वारा आगामी दिनोंवर्षा संभावनाJalore Meteorological Departmentupcoming daysrain possibilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





