राजस्थान
Jalore: जल संरक्षण बनें जन आंदोलन प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो सुनिश्चित - कलेक्टर
Tara Tandi
3 Jun 2025 6:34 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य के लिए झालावाड़ जिले में भी 5 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बुधवार को 20 जून तक चलने वाले इस अभियान के संबंध में मिनी सचिवालय में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की सफाई, वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था, जल उपयोग में सावधानी, वृक्षारोपण तथा स्वच्छता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम विभिन्न विभागों जैसे जल संसाधन, वन, कृषि, शिक्षा, पंचायत राज, शहरी विकास, ऊर्जा, सामाजिक न्याय आदि के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। पूरे अभियान को दिनांकवार योजनाबद्ध गतिविधियों के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
नदियों, तालाबों की सफाई से लेकर युवाओं की भागीदारी तक होगा व्यापक आयोजन
अभियान का शुभारंभ 5 जून को गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर होगा, जिसमें नर्सरी निरीक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्ति शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘‘नेचर वॉक‘‘ जैसे आयोजनों के माध्यम से वातावरण को जागरूकता से भरा जाएगा। अगले कुछ दिनों में नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों की सफाई, महिला समूहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जल सेवा, जल परीक्षण अभियान और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता रैलियाँ आयोजित की जाएंगी।
अभियान के बीच सप्ताहों में विभागीय गतिविधियाँ जैसे - मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान, हरियालो राजस्थान अभियान, रात्रि चौपाल, डेप्थ वाटर से अर्थ वाटर अभियान के तहत जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, निरीक्षण और स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल स्रोतों की मरम्मत, टांकों की सफाई, सड़क किनारे पौधारोपण की तैयारी तथा वर्षा जल संग्रहण संरचनाओं का गहरीकरण जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अभियान में स्कूली विद्यार्थियों, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों, किसान संगठनों, सीएसआर कंपनियों, औद्योगिक संस्थानों और मीडिया को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। निबंध लेखन, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, खेलकूद प्रतियोगिताएँ और युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जल संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा “नो प्लास्टिक डे”, ग्रीन ऑफिस, एनर्जी ऑडिट और ग्रीन बजट जैसी पर्यावरणीय अवधारणाओं को भी अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा।
20 जून को समापन समारोह आयोजित कर इस व्यापक जन अभियान का औपचारिक समापन किया जाएगा, जिसमें जल संरक्षण कार्यों में सहयोग देने वाले विभागों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। “वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है, जो राजस्थान को जल समृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन की ओर अग्रसर करेगा।
जल संरक्षण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान
जिला कलक्टर राठौड़ ने कहा कि जल संग्रहण संरचनाओं एवं जलाशयों की साफ-सफाई के कार्यों में स्वयं सेवी संस्थाओं, राजकीय कर्मचारियों सहित अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर श्रमदान करें। सरकारी कार्यालयों में जल संरक्षण के संबंध में संकल्प कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं का सम्मान भी किया जाए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में हर विभाग की भागीदारी सुनिश्चित हो तथा आपसी समन्वय के साथ सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से सम्पन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों एवं गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन अपडेट ली जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी भवानीमण्डी श्रृद्धा गोमे, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ अभिषेक चारण सहित वाटरशेड, जल संसाधन, वन, पीएचईडी, शिक्षा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJalore जल संरक्षणबनें जन आंदोलनप्रत्येक व्यक्तिभागीदारी सुनिश्चितकलेक्टरJalore water conservationmake it a mass movementevery person's participation ensuredCollectorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





