राजस्थान

Jalore: पर्यावरण रक्षा में जुटे ग्रामीण, जिलेभर में निकाली गई जागरूकता रैली और प्रभात फेरी

Tara Tandi
8 Jun 2025 6:13 PM IST
Jalore: पर्यावरण रक्षा में जुटे ग्रामीण, जिलेभर में निकाली गई जागरूकता रैली और प्रभात फेरी
x
Jalore जालोर । आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्त्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए जिले में 5 से 20 जून तक चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत रविवार को स्थानीय ग्रामवासियों/जनप्रतिधियों तथा नेहरू युवा केन्द्र आदि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर वंदे गंगा प्रभात फेरी व जागरूकता अभियान रैली तथा चिन्हित स्थानों पर श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत आहोर, जालोर, भीनमाल, सायला, बागोड़ा, जसवंतपुरा, चितलवाना, सांचौर, सरनाऊ, रानीवाड़ा के सभी ग्रामों में रविवार को प्रभात फेरी व जागरूकता अभियान रैली का आयोजन कर पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश दिया गया। वही तालाब, नाड़ी, जीएलआर, पोखरों आदि स्थानों का श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाई गई।
सोमवार को नवीन अमृत सरोवर शुभारंभ सहित स्वच्छता गतिविधियों का होगा आयोजन
अभियान के तहत 9 जून, सोमवार को नवीन अमृत सरोवर का शुभारम्भ, नये जल संग्रहण एवं जल संरक्षण संरचनाओं के कार्यों का शुभारम्भ एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, प्राचीन तालाब, जोहड़ इत्यादि की साफ-सफाई एवं मरम्मत, ओरण का चिन्हीकरण एवं घास बुवाई की पूर्व तैयारी, चारागाहों का चिन्हीकरण एवं पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, ‘‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’’ के तहत कार्यों का अवलोकन व स्वीकृति, ग्रामों के सभी जल स्त्रोतों की मैपिंग, साफ-सफाई एवं मरम्मत, सोख्ता गड्ढों की साफ-सफाई तथा गांवों के मुख्य मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
Next Story