राजस्थान

Jalore: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

Tara Tandi
6 March 2025 8:10 PM IST
Jalore: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई
x
Jalore जालोर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत जिले में फरवरी माह में खाद्यान्न वितरण की अवधि को 10 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च तक किया गया है।
जिला रसद अधिकारी एवं जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी आलोक झरवाल ने बताया कि फरवरी माह में आवंटित खाद्यान्न तकनीकी समस्याओं के कारण पूर्ण रूप से वितरण नहीं हो पाया था। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए माह फरवरी, 2025 के अवशेष/अवितरित खाद्यान्न वितरण करने की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई गई है जिसमें फरवरी माह के खाद्यान्न प्राप्ति से वंचित लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
Next Story