राजस्थान

Jalore: सड़क सुरक्षा के बताए नियम : जीवन रक्षा का दिया गया सन्देश

Tara Tandi
21 Jan 2025 5:56 PM IST
Jalore: सड़क सुरक्षा के बताए नियम : जीवन रक्षा का दिया गया सन्देश
x
Jalore जालोर । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस के मार्गदर्शन में नेहरु युवा केंद्र जालोर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व इम्मानुअल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, जालोर के युवाओं द्वारा हरिदेव जोशी सर्किल और हॉस्पिटल चौराहा पर आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
स्वयंसेवकों द्वारा मोटरसाइकिल चालकों से हेलमेट पहनने व चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने एवं सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए आग्रह किया गया। वही हरिदेव जोशी सर्किल से सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए स्वयंसेवकों की रैली निकाली गई।
इस अवसर पर यातायात विभाग के कांनिस्टेबल नोपाराम, आईटीआई के अनुदेशक कुलदीप सिंह, इम्मानुअल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के गणपत गहलोत, प्रशिक्षक हितेन्द्र वैष्णव व नेहरु युवा केंद्र के खसाराम उपस्थित रहे।
Next Story