राजस्थान

Jalore: बीमा पॉलिसीधारकों को राहत, जिला कलेक्टर ने 48 करोड़ की परिपक्वता राशि जारी की

Tara Tandi
2 April 2025 6:47 PM IST
Jalore: बीमा पॉलिसीधारकों को राहत, जिला कलेक्टर ने 48 करोड़ की परिपक्वता राशि जारी की
x
Jalore जालोर । जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे द्वारा बुधवार को कलेक्टर कक्ष में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग को प्राप्त लक्ष्यानुसार निर्धारित तिथि 31 मार्च, 2025 तक 143 बीमा परिपक्वता स्वत्व के शत-प्रतिशत दावें प्राप्त कर अधिकार पत्र भुगतान के लिए सिंगल क्लिक कर 48 लाख 20 हजार 13 हजार 168 रूपयों की राशि के भुगतान की ऑटो प्रोसेस कार्यवाही की गई। जिसका भुगतान 1 अप्रेल, 2025 के पश्चात् बीमेदारों के खातों में जमा हो जायेगा।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जालोर की संयुक्त निदेशक सुनीता यादव एवं सहायक निदेशक रतनपुरी के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षक भंवरलाल व जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में रघुनाथाराम, संजय कुमार, खुशवन्त चौहान व राजकुमार द्वारा विशेष प्रयास कर इस अभियान के शत-प्रतिशत लक्ष्य को अर्जित किया गया।
Next Story