राजस्थान

Jalore: जिले में रीट परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न

Tara Tandi
28 Feb 2025 6:05 PM IST
Jalore: जिले में रीट परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न
x
Jalore जालोर । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 की तृतीय पारी की परीक्षा शुक्रवार को जिले के 26 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने बताया कि शुक्रवार को तृतीय पारी में जिले में निर्धारित 26 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 5936 परीक्षार्थियों में से 5377 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं 559 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पारी में कुल 90.58 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
Next Story