राजस्थान

Jalore: जिला स्तर पर राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का आयोजन 28 अक्टूबर

Tara Tandi
26 Sept 2024 6:09 PM IST
Jalore: जिला स्तर पर राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का आयोजन 28 अक्टूबर
x
Jalore जालोर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में नवीन उद्योगों की स्थापना, विस्तार, विविधिकरण, शिलान्यास एवं उद्यमियों की उद्योग लगाने की इच्छा के मद्देनजर प्रचार-प्रसार की प्रक्रिया के तहत प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव व जिला कलक्टर के सानिध्य में 28 अक्टूबर को जिला स्तर पर राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का आयोजन किया जायेगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्राम राम देवासी ने बताया कि जिला स्तर पर 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही उद्योगों से संबंधित योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी एवं उद्योग लगाने के लि जिले में उपलब्ध संसाधनों के बारे में अवगत करवाया जायेगा। इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उद्यमियों से निवेश के लिए लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से एमओयू करने वाले निवेशकों व उद्यमियों को राज्य सरकार की भावी योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जायेगा। इच्छुक उद्यमी जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जालोर एवं रीको जालोर से सम्पर्क कर एमओयू कर सकते हैं।
Next Story