राजस्थान

Jalore : गुरुवार को पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का होगा आयोजन

Tara Tandi
4 Jun 2025 6:55 PM IST
Jalore : गुरुवार को पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का होगा आयोजन
x
Jalore जालोर । जिले में त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 5 जून, गुरूवार को प्रातः 11 बजे से पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जून माह के प्रथम गुरूवार 5 जून को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई शिविर आयोजित किये जायेंगे। जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनका समाधान किया जायेगा।
Next Story