राजस्थान
Jalore: ई-मित्र पर बनेगी व्यापारियों की ऑनलाइन वेबसाइट : डिजिस्टॉल योर गेटवे टू ई-कॉमर्स
Tara Tandi
21 Feb 2025 6:02 PM IST

x
Jalore जालोर । राजस्थान के आई-स्टार्ट पंजीकृत स्टार्टअप, सियाग रूरल मार्केट प्राइवेट लिमिटेड ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग राजस्थान के साथ एक समझोता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत यह सेवा पूरे राजस्थान में ई-मित्र के माध्यम से शुरू की गई है।
आज के डिजिटल युग में जहाँ हर व्यवसाय लाखों लोगों तक अपनी पहुँच बनाने के लिए अपनी ऑनलाइन वेबसाइट बनाना चाहता है। यह सॉफ्टवेयर एक आसान समाधान प्रदान करता है। इस सेवा के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्प और हथकरघा कलाकारों सहित सभी लघु और सूक्ष्म उद्यम अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इस पहल के माध्यम से छोटे व्यवसायों को अपनी पहुंच बढ़ाने और अधिक ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्थानीय कारीगरों और हथकरघा कलाकारों को अपने उत्पाद सीधे बेचने का मौका मिलेगा, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी। उद्यमी अपनी डिजिटल उपस्थिति के माध्यम से विश्वसनीयता बढ़ा सकते हैं और अधिक खरीददार आकर्षित कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल और किफायती है, जिससे किसी तकनीकी विशेषज्ञता या भारी निवेश की आवश्यकता नहीं होगी।
TagsJalore ई-मित्र बनेगी व्यापारियोंऑनलाइन वेबसाइटडिजिस्टॉल योर गेटवे टू ई-कॉमर्सJalore e-mitra will become tradersonline websitedigitol your gateway to e-commerceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





