राजस्थान
Jalore: स्वरोजगार ऋण प्रदान करने के लिए 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Tara Tandi
10 Jun 2025 6:20 PM IST

x
Jalore जालोर । अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी लि. जालोर (अनुजा निगम) द्वारा जिले में वित्तीय 2025-26 में अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाईकर्मी, अन्य पिछड़ा वर्ग व दिव्यांगजन वर्ग के व्यक्तियों को राष्ट्रीय निगमों से विभिन्न योजनाओं में रियायती ब्याज दर पर स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान करने के लिए 31 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अनुजा निगज जालोर के परियोजना प्रबन्धक भगवानाराम चौधरी ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी लि. जालोर (अनुजा निगम) द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऑनलाइन ऋण के आवेदन के लिए पोर्टल खोला जा चुका है। इच्छुक पात्र व्यक्ति 31 अगस्त, 2025 तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज यथा- जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (4 पेज वाला जो 6 माह से पुराना न हो), लाईसेंस, बैंक पास बुक (जनाधार लिंक खाता स्वयं प्रार्थी को हो) के साथ इच्छुक पात्र व्यक्ति ई-मित्र अथवा स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा निगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ऋण आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी अनुजा निगम जिला परिषद जालोर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
TagsJalore स्वरोजगार ऋण प्रदान31 अगस्तऑनलाइन आवेदन आमंत्रितJalore self employment loan provided31 Augustonline applications invitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





