राजस्थान
Jalore: भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Tara Tandi
15 July 2025 6:16 PM IST

x
Jalore जालोर । भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक के रूप में चिकित्सा सहायक (मेडिकल असिस्टेंट) ट्रेड के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी की स्थायी भर्ती के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। पुरूष अभ्यर्थी 31 जुलाई को रात्रि 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता के मानदंड
चिकित्सा सहायक ट्रेड (10$2 वाले उम्मीदवारों के लिए)ःअभ्यर्थी अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)। चिकित्सा सहायक ट्रेड (फार्मेसी में डिप्लोमा/बी.एससी अभ्यर्थी के लिए)ः अविवाहित अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)। विवाहित अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)।
शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी 10$2/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशतअंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए अथवा अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो साल के व्यावसायिक (वोकेशनल कोर्स) पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
अभ्यर्थी को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में इंटरमीडिएट/10$2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, नामांकन के समय राज्य फार्मेसी परिषद या भारतीय फार्मेसी परिषद (पीसीआई) से वैध पंजीकरण के साथ कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा/बी.एससी. फार्मेसी अनिवार्य है।
TagsJalore भारतीय वायु सेनावायुसैनिक स्थायी भर्तीऑनलाइन आवेदन शुरूJalore Indian Air ForceAirman Permanent RecruitmentOnline Application Startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





