राजस्थान
Jalore: खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य
Tara Tandi
10 Sept 2024 6:11 PM IST

x
Jalore जालोर । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2024 तक किया गया है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों की राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी आवश्यक है। योजना के लाभार्थी 31 अक्टूबर से पूर्व अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार के पास जाकर पोस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवा लेवें। ई-केवाईसी का कार्य पूर्णतः निःशुल्क है। अगर किसी उपभोक्ता के फिंगर प्रिंट नहीं आते है तो उनके लिए आइरिस मशीन से आँखों की पुतलियां को स्कैन कर ई-केवाईसी की जायेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नये चयनित लाभार्थियों की ई-केवाईसी गेहूँ वितरण से पूर्व 31 अक्टूबर तक उचित मूल्य दुकानदारों के माध्यम से ई-केवाईसी करवानी होगी।
TagsJalore खाद्य सुरक्षायोजनान्तर्गत लाभार्थियोंई-केवाईसी करवाना अनिवार्यJalore: Food securitybeneficiaries under the schemeit is mandatory to get e-KYC doneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





