राजस्थान
Jalore: गिव-अप अभियान में सक्षम लोगों को जोड़ने के निर्देश
Tara Tandi
25 July 2025 6:31 PM IST

x
Jalore जालोर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे “गिव अप अभियान, आधार सीडिंग एवं ई-केवाइसी“ की प्रगति की समीक्षा के लिए खाद्य विभाग जयपुर के उपायुक्त (चतुर्थ) चंदीराम जसवानी 21 से 25 जुलाई तक जालोर जिले के दौरे पर रहे।
जिले में 21 से 23 जुलाई तक सम्पूर्ण जिले में आयोजित उचित मूल्य दुकानदारों की समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य विभाग जयपुर के उपायुक्त (चतुर्थ) चंदीराम जसवानी ने राशन डीलर्स को डोर-टू-डोर सर्वे कर पात्र परिवारों की आधार सीडिंग एवं ई-केवाइसी करने एवं गिव अप अभियान के तहत अपात्र व्यक्तियों को लाभ त्यागने के लिए समझाईश करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमानुसार जो लाभार्थी तीन माह में ई-केवाइसी नहीं करवाते है उन्हे खाद्य सुरक्षा से वंचित कर दिया जावेगा। उन्होंने बैरठ, बागरा, उम्मेदाबाद, भवरानी जैसे आधार सीडिंग की कम प्रगति वाले गांवों में उचित मूल्य दुकानादारों को सघन डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश प्रदान किए।
जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल ने बताया कि गिव अप अभियान के तहत जिला जालोर में अभी तक कुल 55263 लोग खाद्य सुरक्षा योजना का त्याग कर चुके है। अपात्र परिवारों द्वारा गिव अप अभियान के तहत नियमित रूप से स्वेच्छा से आवेदन किए जा रहे एवं विगत 5 दिवसों में कुल 972 परिवारों द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ त्याग दिया गया है।
TagsJalore गिव-अप अभियानसक्षम लोगोंजोड़ने निर्देशJalore Give-up Campaigncapable peopleconnecting instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





