राजस्थान

Jalore: जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को ‘‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0’’ का होगा आयोजन

Tara Tandi
24 Oct 2024 5:14 PM IST
Jalore: जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को ‘‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0’’ का होगा आयोजन
x
Jalore जालोर । जिला मुख्यालय पर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की थीम पर ‘‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0’’ अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे हनुमाशाला स्कूल से नगर परिषद परिसर तक दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
नगर परिषद जालोर के आयुक्त ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग व जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित होने वाली ‘‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0’’ में राजकीय एवं गैर राजकीय कॉलेज व विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, चिकित्सा विभाग की एएनएम व जीएनएम, महिला एवं अधिकारिता विभाग से आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स सहित राजकीय विभागों के अधिकारी-कार्मिक भाग लेंगे।
Next Story