राजस्थान

Jalore: 24 से 26 फरवरी तक 30 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का होगा आयोजन

Tara Tandi
21 Feb 2025 5:58 PM IST
Jalore: 24 से 26 फरवरी तक 30 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का होगा आयोजन
x
Jalore जालोर । जिले में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (एग्रीस्टैक) योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिससे किसानों को अब 11 अंकों की यूनिक फार्मर आईडी मिलेगी।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि एग्रीस्टैक योजना के तहत जालोर जिले में 24 से 26 फरवरी तक डूडसी, लेटा, मडगांव, चरली, चवरछा, दयालपुरा, निम्बला, नोरवा, नोसरा, कोमता, मेंगलवा, ओटवाला, कालेटी, खोखा, कूका, लूणावास, सरथला, पूनासा, गजीपुरा, जसवंतपुरा, जोडवाड़ा, दईपुर, दांतवाड़ा, धामसीन, डांगरा, बावरला, दांतीया, दूठवा, गोमी व गुडाहेमा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस यूनिक आईडी नंबर के आधार पर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त के साथ फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। यूनिक फार्मर आईडी नंबर नहीं होने पर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। खराबे की स्थिति में किसानों का चिन्हीकरण करना आसान होगा। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए किसानों का स्वतः रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। किसानों को कल्याण की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन या रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।
Next Story